समाज की समस्याओं पर किया विचार मंथन
समाज की समस्याओं पर किया विचार मंथन
ठीकरी| भीलआदिवासी समाज सुधार के लिए जामन्यापुरा में बैठक रखी गई। इसमें भील समाज में व्याप्त कुरीतियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही ग्राम स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में समाज की शिक्षा, जनसंख्या वृद्धि में कमी अन्य पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया। समाज के परिवार के सर्वे करने का काम समिति के सदस्यों को सौंपा गया। इस संबंध में आगामी बैठक 14 दिसंबर को तलाईपुरा में होगी। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों से शामिल होने का आह्वान किया गया। इस दौरान फतेसिंह वर्मा, हरपाल अजनारे, शिवलाल वर्मा, मंशाराम, दयाराम, प्रेमलाल, ओंकार, मयाराम डावर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।