- Hindi News
- समिति सदस्यों को प्रशिक्षण देकर कराएंगे उद्देश्य से अवगत
समिति सदस्यों को प्रशिक्षण देकर कराएंगे उद्देश्य से अवगत
समृद्धियोजना के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फूटन समितियों का दो दिनी प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें मप्र जन अभियान परिषद विकासखंड ठीकरी के माध्यम से प्रशिक्षण गायत्री मंदिर परिसर में दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की शुरुआत नवांकुर संस्था प्रमुख जगदीश तोमर ने भारत माता का पूजन कर किया। इसमें मप्र जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विजय शर्मा ने विकेंद्रीकृत नियोजन विषय पर प्रशिक्षणर्थियों को संबोधित किया। दो दिनों तक चलने वाले शिविर में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। इसमें करीब 10 गांवों के 25 सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में नवांकुर समिति नागेश्वरी सेवा समिति के बलदेवसिंह मंडलोई, वीरेंद्र मंडलोई, नवांकुर संस्था मोहीपुरा के जयपालसिंह सेवा, सुराणा से वीरेंद्र कुमावत उपस्थित थे।
प्रशिक्षण में शामिल समिति के सदस्य।