पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डिग्री डिप्लोमा का नियम थोपना गलत, रैली निकाली

डिग्री-डिप्लोमा का नियम थोपना गलत, रैली निकाली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
व्यापारियों ने दुकानें बंद रख ज्ञापन सौंपा
नियम के विरोध दो दिन दुकान बंद रखी
नियम काे वापस लेने की मांग
नियम से दुकानदारों की रोजी-रोटी पर खतरा
व्यापारियों ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा
खाद-बीज और कीटनाशक लाइसेंस के लिए डिग्री-डिप्लोमा अनिवार्य करने के सरकार के नियम के विरोध में स्थानीय व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद रखी। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर नियम में किए गए संशोधन को वापस लेने की मांग की गई है।

खाद-बीज व कीटनाशक व्यापारी मंगलवार को दुकानें बंद रखकर एसडीएम कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम एमएल कनेल को दिया। इसके अनुसार व्यापारी उर्वरक व कीटनाशक विक्रय, भंडारण एवं वितरण के नए लाइसेंस केवल चुनिंदा विषयों में स्नातक को ही देने के आदेश का विरोध करते हैं। वर्तमान लाइसेंस प्रणाली कायम रखने की अनुशंसा करते हैं।

गौरतलब है कि अब कोई व्यापारी तब तक खाद, कीटनाशक, बीज नहीं बेच सकता जब तक उसके पास डिग्री या डिप्लोमा ना हो। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने भारतीय राजपत्र में 10 अक्टूबर 2015 को अधिसूचना प्रकाशित की है। पूर्व लायसेंसधारी व्यापारी उर्वरक व कीटनाशी (संशोधन ) नियम 2015 के प्रावधान के अनुसार दो साल के अंदर कृषि स्नातक, जैव, रसायन, प्राणी औद्योगिकी, जीवन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान स्नातक या डिप्लोमा लेना या उक्त डिग्रीधारी कर्मचारी रखना अनिवार्य किया गया है।

पुराने एवं अनुभवी व्यापारियों पर ऐसा नियम थोपना हमारे व्यापार व रोजी-रोटी के साथ खिलवाड़ करना है। प्रतिष्ठानों को बंद करने का सीधा फरमान है। नियम के विरोध में प्रदर्शन, बंद, हड़ताल व जेल भरने की नौबत आएगी तो वो भी करेंगे। नियम संशोधन वापस लिए जाने तक लड़ाई जारी रहेगी। विरोध में आसपास के क्षेत्र के खाद-बीज के विक्रेता भी पहुंचे। उन्होंने भी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराया।

ज्ञापन देने पहुंचे व्यापारी कैलाश खंडेलवाल ने बताया कृषि से जुड़ी डिग्री नहीं होने के बाद भी कृषि मंत्री बना दिया जाता है। तो फिर व्यापारियों के लिए ऐसा नियम क्यों। खाद बीज विक्रेताओं के लिए ये नियम क्यों बनाया गया। कमल गुले ने बताया वे 58 साल के हो गए हैं। इस उम्र में डिग्री कैसे लेंगे।

ज्ञापन देने के दौरान कैलाश खंडेलवाल, कमल गुले, हेमंत मित्तल, संतोष गुले, विजय खंडेलवाल, चेतन अग्रवाल, वीरेंद्र राठौड़, पवन राठौड़, संयम राठौड़, अजय अग्रवाल, प्रदीप खंडेलवाल, हितेश सेठ, कमल गुले, अप्पू अग्रवाल, दुर्गेश अग्रवाल, गोपीकिशन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

डिप्टी कलेक्टर उषा सिंह को ज्ञापन देते खाद-बीज व कीटनाशक विक्रेता संघ के सदस्य।

एसडीएम एमएल कनेल को ज्ञापन देते खाद-बीज विक्रेता।

खबरें और भी हैं...