पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नारे लगाए, प्रदर्शन किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोजगार सहायकों ने 4 सूत्रीय मांगों को हड़ताल के दूसरे दिन मंगलवार को 50 से अधिक लेकर एसडीएम एमएल कनेल को ज्ञापन सौंपा। इसके अनुसार क्षेत्र में रिक्त ग्राम पंचायतों का प्रभार रोजगार सहायकों को दिया जाए। जिन रोजगार सहायकों को अब तक सहायक सचिव घोषित नहीं किया गया है उन्हें सहायक सचिव घोषित किया जाए। समग्र पोर्टल पर 2012-13 में डेटा एंट्री का कार्य रोजगार सहायकों ने किया था। जिसका मानदेय आज तक नहीं मिला है। स्वच्छ भारत मिशन का मानदेय भी प्रदान किया जाए।

राजपुर | रोजगार सहायक व कर्मचारियों ने हड़ताल के दूसरे दिन अर्द्धनग्न होकर तहसील कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। रोजगार सहायकों ने बताया कई सालों से रोजगार गारंटी के सभी कामों को कर अन्य तहसीलों पर जिले की सभी कार्रवाई को कर रहे हैं। इसके बाद भी मप्र शासन से उनकी मांगों को लेकर औपचारिक है। इस दौरान अध्यक्ष जितेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष विनोद चोयल, सचिव टीकू नागराज, मोहन मकासरे, जगदीश काग, भारसिंह निहाले, दिलीप बघेल, संदीप साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

निवाली | जनपद पंचायत प्रांगण में रोजगार सहायकों के साथ मनरेगा के कर्मचारियों ने धरना दिया। इसमें 42 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक सहित सुनील जाधव, पर्वतसिंह मंडलोई, प्रदीप सिंह बघेल, राकेश ठाकुर, राजेश तरोले, प्रताप जाधव, विक्रम ब्राह्मणे, रितेश सैनानी उपस्थित थे।

पानसेमल | जनपद पंचायत प्रांगण में सुबह 10.30 बजे से संविदा अफसर, कर्मचारी ने धरना प्रदर्शन किया।

राजपुर | अर्द्धनग्न होकर विरोध करते कर्मचारी।

निवाली | धरना स्थल पर नारे लगाते कर्मचारी।सहायक।

पानसेमल | धरना स्थल पर बैठे ग्राम रोजगार सहायक।

सेंधवा | एसडीएम कार्यालय पर नारेबाजी करते रोजगार सहायक।

खबरें और भी हैं...