पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीबीएमओ ने योजना की जानकारी मांगी

सीबीएमओ ने योजना की जानकारी मांगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीबीएमओ ने योजना की जानकारी मांगी

ठीकरी| लोकसेवा जिला प्रबंधक, सीबीएमओ, तहसीलदार एवं महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी ने शुक्रवार शाम 5.30 बजे लोक सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। सीबीएमओ सुरेख जमरे ने आपरेटर विकास चौहान से दीनदयाल उपचार योजना में लगने वाले दस्तावेजों की जानकारी मांगी। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी संतोष अलावे ने पीआरओ रूचिता मालवीया से लाड़ली लक्ष्मी योजना की जानकारी मांगी। जिला प्रबंधक अभिषेक वर्मा ने इंचार्ज मुन्ना प्रसाद से विभिन्न जानकारी ली। वर्मा ने बताया भोपाल में 25 सितंबर को लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। जिले में बेहतर कार्य करने पर समारोह में ठीकरी लोक सेवा केंद्र संचालक को भी अामंत्रित किया है।