पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भावी इंजीनियरों ने नई टेक्नालॉजी पर प्रस्तुत किए मॉडल

भावी इंजीनियरों ने नई टेक्नालॉजी पर प्रस्तुत किए मॉडल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतर| डॉ. विश्वेसरैया के जन्मदिवस इंजीनियर्स डे पर बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी केरवां के इंजीनियरों ने विभिन्न विषयों पर पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए नई टेक्नालॉजी से जुड़े मॉडलों को प्रस्तुत किया। इंजीनियर डे पर छात्रों ने एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया। इसमें छात्रों ने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। डिजास्टर मैनेजमेंट (आपदा प्रबंधन) में उपयोगी तकनीकी उर्जा संरक्षण, बॉयलर, फोल्डेड ओवर ब्रिज विद्युत संयंत्रों के वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। पेपर प्रस्तुतिकरण में गौरव शर्मा ने फ्लॉय एरा ब्रीक, हर्षवर्धन सोनी ने ईमेल इनक्रीशन टेक्नालॉजी, शिवांगिनी ने हाईड्रो इलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट, आशीष जैन ने बोरार केनॉल, नीरज पाटीदार ने 6 स्ट्रोक इंजन और अभिरुचि राठौर ने साइबर सिक्योरिटी एंड अवेयरनेस जैसे विषयों पर प्रेजेंनटेंशन दिया। गणेश पाटीदार ने प्लेसमेंट को लेकर अपनी भावी योजनाओं गांवों के युवाओं में तकनीकी में दक्षता के लिए तीन से छः माह सर्टिफिकेशन कार्यक्रम शुरु करने की घोषणा की। इस दौरान उत्कृष्ट प्राचार्य एमके खान, शारदा स्कूल प्राचार्य गोविंद भायल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल निर्देषक मोहम्मद जुबेर शेख, हरसुख दिगंबर स्कूल प्राचार्य वीरेंद्र सहाय, अनिल पाटीदार एवं धर्मेद्र पाटीदार, संस्था के प्राचार्य गजानन दवंडे, अरूण मिश्रा, राहुल पाटीदार, मनीष पाटीदार, बादल पाटीदार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मॉडलों का प्रस्तुतिकरण करते विद्यार्थी।