गायत्री मंत्रों से 20 जोड़ों का विवाह
मारू समाज के 24 जोड़े विवाह सूत्र में बंधे
पाटीदार समाज ने वसंत पंचमी पर नि:शुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया। शुक्रवार को स्थानीय गायत्री मंदिर में पाटीदार समाज का 22वां सामूहिक विवाह समारोह हुआ। इसमें 15 जोड़े पाटीदार समाज व 5 जोड़े अन्य समाज के विवाह बंधन में बंधे। धार, बड़वानी व खरगोन जिले से वर-वधु अपने परिजनों के साथ समारोह में पहुंचे। मंदिर परिव्राजक नीरजसिंह ने गायत्री पद्धति से वर-वधू का विवाह संस्कार कराया।
नगर परिषद अध्यक्ष राजा चौहान ने कहा सामाजिक कुरीतियों को दूर करने व विवाह समारोह कम से कम खर्च में मितव्ययता पूर्ण हो इसके लिए पाटीदार समाज आयोजन करता आ रहा है। समाज का ऐसा प्रयास सराहनीय है। पाणिग्रहण संस्कार के बाद शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी डॉ. एलएन वडनेरे, सहायक ट्रस्टी जगदीश एग्रो, डॉ. सुभाष शर्मा, पाटीदार समाज अध्यक्ष गोविंद आवलिया, शिवप्रसाद पाटीदार ने सभी वर-वधू को आशीर्वाद तथा पाटीदार समाज व गायत्री शक्ति पीठ की ओर से प्रमाण-पत्र किए। इस दौरान रणछोड़ छबाया, रणछोड़ जिराती, शिवराम छबाया, विट्ठल मामा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
तलवाड़ा डेब| मारु कुमावत समाज का 21वां नि:शुल्क सामूहिक विवाह समारोह शुक्रवार गायत्री पद्धति से हुआ। इसमें समाज के 24 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। इसमें मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का भी फायदा दिया गया। इसमें शासन की ओर से जनपद पंचायत ठीकरी सीईओ महेश पाटीदार व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र पटेल ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामग्री दी। समाज के जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं और 12वीं व स्नातक में अच्छे अंक प्राप्त करने वालों का सम्मान किया गया। विवाह समारोह में शामिल विधायक बाला बच्चन ने मारु कुमावत समाज के मांगलिक भवन की बाउंड्री के लिए 3 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इस दौरान समाज के लोग शामिल हुए।
तलवाड़ा डेब में मंत्रोच्चार के बीच विवाह समारोह में समाज के दूल्हा-दुल्हन।
वसंत पंचमी पर गायत्री मंदिर में विवाह समारोह में पाटीदार समाज के दूल्हा-दुल्हन व समाजजन शामिल हुए।