पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफसरों की मौजूदगी में मिर्च फसल पर चलाया ट्रैक्टर

अफसरों की मौजूदगी में मिर्च फसल पर चलाया ट्रैक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टर के निर्देश के बाद उद्यानिकी विभाग के अफसर शनिवार को वायरस प्रभावित मिर्च के खेतों में पहुंचे। ठीकरी ब्लाक के मंडवाड़ा में अफसरों ने किसानों से चर्चा कर फसल का निरीक्षण कर नुकसान की जानकारी ली। उद्यानिकी राजस्व विभाग के अमले ने नुकसान का सर्वे शुरू किया है। वहीं किसान वायरस प्रभावित मिर्च उखाड़कर अन्य फसल की बोवनी की तैयारी कर रहे हैं। किसान जगदीश उकडू काग ने अफसरों की उपस्थिति में खेत में ट्रैक्टर से रोडरी के माध्यम से प्रभावित मिर्च की फसल उखाड़ फेंकी। किसान श्री काग ने बताया करीब 2 लाख रुपए खर्च कर 7 एकड़ में मिर्च की बोवनी की थी लेकिन वायरस के अटैक से पूरी फसल खराब हो गई। किसान कमल गोपाल सोलंकी ने बताया 3 एकड़ में लगी मिर्च फसल रोडरी कर उखाड़ दी है। इसी तरह क्षेत्र में कई किसानों के खेत में लगी मिर्च की फसल वायरस अटैक से खराब हुई है।

वायरस अटैक प्रभावित मिर्च के खेत का निरीक्षण करते अधिकारी। ट्रैक्टर से फसल उखाड़ी।