पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 लोगाें को 41 हजार रुपए के चेक बांटे

10 लोगाें को 41 हजार रुपए के चेक बांटे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजपुर विधायक बाला बच्चन शनिवार को नगर के विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए। जनपद पंचायत में हुए कार्यक्रम में उन्होंने विधायक निधि से 10 लोगों को 41 हजार रुपए के चेक बांटे। श्री बच्चन ने मोहीपुरा, सेमला, नलवाय, बिल्वारोड, काेयड़िया, तकीयपुर के लोगों को माइकसेट, क्रिकेट सामग्री, वाद्ययंत्र आदि की खरीदारी के लिए यह राशि दी। श्री बच्चन ने कहा जिले में कई स्थानों पर सीईओ के पद रिक्त पड़े हैं। इसके चलते क्षेत्रों का विकास अवरूद्ध है। कार्यक्रम में उन्होंने भेड़िए के हमले से पीड़ित परिवार को भी सहायता राशि दी। विधायक बच्चन ने जनता से कहा आपकी कोई भी समस्या हो तो उसे मेरे पीए प्रतिनिधि को बताए। आपकी समस्याओं का मैं निराकरण कराने का प्रयास करूंगा। शासन की योजनाअों को सभी लोगों को लाभ दिलाया जाएगा। उन्होंने बच्चों को लोक सेवा केंद्र से बने जाति प्रमाण पत्रों का वितरण किया। दीनदयाल उपचार योजना का कार्ड जगतराव को दिया। इस दौरान मनोज मित्तल, रमेश चौहान, विधायक प्रतिनिधि शैलेष चौबे, श्याम मंडलोई, पीए श्री सोलंकी, शेर मोहम्मद खान, लेखापाल यशवंत सोलंकी, अजय पाटीदार सहित लोग उपस्थित थे।

थाने का निरीक्षण चोरियों पर अंकुश लगाने के दिए निर्देश

विधायकबाला बच्चन ने थाने का निरीक्षण किया। क्षेत्र में हो रही चोरी की घटनाओं पर रोष जताया। टीआई लीना मारोठ को वारदात के बाद क्षे9 में छानबीन कर घटनाओं पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। मारोठ ने उन्हें पुलिस बल की कमी की जानकारी दी। श्री बच्चन ने पशु्क्रूरता अधिनियम के तहत किसानों को परेशान नहीं करने की बात कही।

कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते विधायक बाला बच्चन।

राजपुर विधायक ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने का दिया भरोसा

कार्यक्रम