पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 823 में से 273 शिक्षक ही लगा रहे उपस्थिति

823 में से 273 शिक्षक ही लगा रहे उपस्थिति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कमिश्नर संजय दुबे के आदेश के बाद भी ठीकरी ब्लॉक में अब तक 823 में से 273 शिक्षक ही एंड्राइड मोबाइल पर एप लोड कर अटेंडेंस लगा रहे हैं। शेष शिक्षकों ने एंड्रायड सेलफोन नहीं होने के शपथ पत्र दिए हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एसके ओसवाल ने बताया विभाग द्वारा संकुल स्तर पर जांच कर शिक्षकों की उपस्थिति पर नजर रखी जा रही है। अभी तक 7 से 8 संकुल की जांच की गई है। इसमें शिक्षकों ने जो शपथपत्र भरे हैं। वह सही पाए गए हैं। शेष संकुलों में जांच करना बाकी है। सभी शिक्षकों को जल्द से अटेंडेंस से हाजिरी लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में 10 दिसंबर तक 2115 शिक्षक अटेंडेंस लगा रहे हैं। इसमें बड़वानी में 264, राजपुर में 291, पाटी में 51, सेंधवा में 818, पानसेमल में 99, निवाली में 319 ठीकरी ब्लॉक में 273 शिक्षक अटेंडेंस लगा रहे हैं।

ठीकरी ब्लाॅक में ई-अटेंडेंस