अंत्योदय मेला : ट्रायसिकल रखी
ठीकरी : बुधवारशाम करीब 5 बजे एसडीएम जेएस बोरिया ने जनपद पंचायत में बैठक ली। यह बैठक 13 दिसंबर को विकासखंड स्तरीय अंत्योदय के मेले की तैयारियों को लेकर ली गई। इसमें अधिकारियों से विभाग वार समीक्षा कर काम सौंपा गया। मेला लगाने के लिए जल्द ही स्थान का चलन कर तैयारी शुरू करने की बात कही। उन्होंने अंत्योदय मेले में हितग्राहियों को वितरित करने वाली सामग्री की जांच भी की। इस दौरान सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव, बीईओ एसके ओसवाल, बीआरसी आईसी शर्मा, कृषि अधिकारी कैलाश पाटीदार, जितेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।