- Hindi News
- वारदात के 18 दिन बाद छकड़ा गाड़ी लेने पहुंचे आरोपी को पकड़ा
वारदात के 18 दिन बाद छकड़ा गाड़ी लेने पहुंचे आरोपी को पकड़ा
करीब18 दिन पहले अवैध पशु परिवहन के दौरान विहीप के कार्यकर्ताओं ने 7 पशुओं को मुक्त कराकर पुलिस को सौंपा था। इस दौरान आरोपी फरार हो गए थे। साथ ही अपना छकड़ागाड़ी (बैलगाड़ी जैसे वाहन) भी छोड़ गए थे। फरार आरोपी में से एक व्यक्ति सोमवार को अपना छकड़ा लेने वापस आया। उसे विहिप के कार्यकर्ताओं ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है।
29 अगस्त को नगर के पास कुआं में कुछ लोग 7 बैलों को अवैध परिवहन कर ले जा रहे थे। इसकी सूचना विहिप के कार्यकर्ताओं को मिली। सूचना पर विहिप के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे। इन्हें देख आरोपी बैल छकड़ा छोड़ फरार हो गए थे। कार्यकर्ताओं ने 7 बैल को पुलिस के हवाले किया था। तब से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगे। आरोपी नहीं मिलने पर 7 सितंबर को मामला दर्ज किया गया। सोमवार दोपहर को एक व्यक्ति अपना छोड़ा हुआ छकड़ा लेने के लिए आया। इसे देख विहिप के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम प्रभु पिता नायक बंजारा (22) निवासी उमरदा बताया। पूछताछ में उसने अन्य दो आरोपी उदर पिता प्रहलाद बंजारा निवासी उमरदा रामा पिता भागीरथ बंजारा निवासी भगवानपुरा का हाथ होना भी बताया है। विहिप के संगठन मंत्री राजेश तिवारी ने बताया क्षेत्र में हो रहे अवैध परिवहन को रोकने के लिए कार्यकर्ता जागरुक है। आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। लीना मारोठ ने बताया एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति सामने आएगी।
थाने पर टीआई लीना मारोठ से चर्चा करते विहिप के कार्यकर्ता।
अवैध पशु परिवहन का मामला