- Hindi News
- समेकित छात्रवृत्ति मैपिंग की समीक्षा बैठक आज
समेकित छात्रवृत्ति मैपिंग की समीक्षा बैठक आज
समेकित छात्रवृत्ति मैपिंग की समीक्षा बैठक आज
बड़वानी| हाईस्कूलक्रमांक 2 में बुधवार सुबह 11 बजे से समेकित छात्रवृत्ति मैपिंग की समीक्षा बैठक होगी। इसमें बड़वानी पाटी विकासखंड की समीक्षा होगी। दोपहर 3 बजे से उत्कृष्ट स्कूल निवाली में बैठक रखी गई है। इसमें निवाली पानसेमल विकासखंड की समीक्षा की जाना है। इसी तरह गुरुवार सुबह 11 बजे से उत्कृष्ट स्कूल राजपुर में होने वाली बैठक में राजपुर ठीकरी में समेकित छात्रवृत्ति वितरण शेष, मैपिंग की समीक्षा की जाएगी। जबकि दोपहर 3 बजे से उत्कृष्ट स्कूल सेंधवा में विकासखंड सेंधवा की समीक्षा होगी।