पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 13 को सम्मेलन में होगा उपसरपंच का चुनाव, फार्मों की जांच होंगी

13 को सम्मेलन में होगा उपसरपंच का चुनाव, फार्मों की जांच होंगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनपदपंचायत ठीकरी एवं राजपुर की सभी ग्राम पंचायतों में 13 फरवरी को पहला सम्मेलन होगा। इसमें सरपंच को विधिवत कार्य करने की पात्रता मिलेगी। साथ ही उप सरपंच का भी चुनाव होगा। उप सरपंच के चुनाव के लिए नाम निर्देशन फार्म भरने, फार्म की जांच एवं नाम वापसी के लिए समय निर्धारित रहेगा।

एसबीएन पीजी कॉलेज में मंगलवार हुए प्रशिक्षण में उपजिला निर्वाचन अधिकारी महेश बड़ोले ने यह बात कही। पीजी कॉलेज के सभागृह में सम्मेलन के लिए नियुक्त किए 124 प्राधिकृत अधिकारियों प्रशिक्षण दिया गया। श्री बड़ोले ने कहा उपसरपंच के नाम निर्देशन फार्म में प्रस्तावक समर्थक के नाम के साथ हस्ताक्षर होना जरूरी है। कोई भी पंच एक से अधिक के लिए प्रस्ताव या समर्थन नहीं कर सकेंगे। मतदान में निर्वाचित पंच सरपंच ही हिस्सा ले सकेंगे। दो अभ्यर्थियों को समान वोट मिलने पर लॉटरी से हार-जीत का निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा निरक्षर, नेत्रहीन या नि:शक्त मतदाता की स्थिति में साथी की मदद से मतदान किया जा सकेगा। सम्मेलन में एसडीएम राजपुर जेएस बोरिया, मास्टर ट्रेनर प्रो. आर.एन. शुक्ल ने भी अफसरों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में जनपद पंचायत ठीकरी के लिए 58 राजपुर के लिए 66 प्राधिकारी शामिल हुए।