पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निमाड़ में बारिश, ओले गिरे

निमाड़ में बारिश, ओले गिरे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निमाड़में शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में ओले गिरे। दिनभर बादल छाए रहे। शाम को कहीं पर बूंदाबांदी तो कहीं पर तेज बारिश हुई। खरगोन जिले में शाम 7.30 बजे बारिश शुरू हुई। खरगोन सहित महेश्वर, बालसमुद, कसरावद, सेगांव में बूंदाबादी हुई। जबकि ऊन और बलकवाड़ा में झमाझम बारिश हुई। करही में दोपहर बाद करीब 2 बजे 10 मिनट तेज बारिश हुई। पाडल्या बागोद में भी 10 मिनट हल्की बूंदाबांदी हुई। बलवाड़ा में फुहारे गिरी। बड़वाह में रात 8 बजे तेज बारिश हुई। बड़वानी जिले में बूंदाबादी के साथ ओले गिरे। बड़वानी में शाम करीब 6 बजे से तेज बारिश शुरू हुई। करीब 6.30 बजे बारिश थमी लेकिन दोबारा 10 मिनट बाद फिर शुरू हो गई। दूसरी बार मूसलाधार बारिश हुई लेकिन 10 मिनट में बारिश थम गई। दवाना में शाम करीब 7 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। आधे घंटे बारिश चली। करीब 5 मिनट चिचली चैनपुरा में चने के आकार के ओले गिरे। धनोरा में शाम 7 बजे करीब 10 मिनट तेज बारिश हुई। सड़कों से पानी बह निकला। साथ ही बेर के आकार के ओले गिरे। ठीकरी में शाम 7 बजे से 7.30 बजे तक तेज बारिश हुई। पलसूद में गुरुवार रात आधे घंटे बूंदाबांदी हुई। वहीं खंडवा में रात 8 बजे पांच मिनट बूंदाबांदी हुई। बुरहानपुर में रात 9 बजे बारिश शुरू हुई।

कपास, तुअर को नुकसान

मौसमवैज्ञानिक की मानें तो कपास और तुअर की फसल को नुकसान हो सकता है। जबकि गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा।

तीन दिनों तक हल्की बारिश की संभावना

मौसमविभाग के तकनीकी अधिकारी डॉ. एसएस तोमर के अनुसार आगामी तीन दिनों तक आसमान पर बादल छाए रहेंगे। कई जगह हल्की बूंदाबांदी होती रहेगी। अभी हवाएं उत्तर पूर्व की तरफ से चल रही हैं। इनकी गति 6 से 11 किमी प्रति घंटा है।

बिजली गिरने से दो की मौत

भाेपाल|अशोकनगरसेकरीब सात किमी दूर बांसापुर गांव के पास परीक्षा देकर साइकिल लौट रही एक 17 वर्षीय छात्रा मधु पिता अमर सिंह राजपूत की बिजली गिरने से मौत हो गई। घटना के वक्त लड़की के पिता दूसरी साइकिल पर कुछ आगे चल रहे थे। एक अन्य घटना में राजगढ़ जिले के माचलपुर में 24 साल के एक युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई।

बड़वानी जिले में शाम 6 बजे बूंदाबांदी के साथ ओले गिरे। -भास्कर

जिला न्यूनतम

खंडवा14.4

बड़वानी 13.5

बुरहानपुर 11

तापमान डिग्री सेल्सियस में