- Hindi News
- मावठे में भीगा शहर, बादल हटते ही बढ़ेगी शीतलहर
मावठे में भीगा शहर, बादल हटते ही बढ़ेगी शीतलहर
बड़वानी|शहर मेंशाम 6 बजे मौसम का रूख बदला। दोपहर में बादलों की आवाजाही ने शाम को घेराबंदी की और गरज-चमक के साथ बरस पड़े। तेज हवा के साथ दो राउंड में करीब 7 बजे तक जोरदार बारिश हुई। हवा में हल्की ठंडक बढ़ गई लेकिन मौसम के जानकारों की मानें तो बादल हटते ही शीतलहर का असर शुरू हो जाएगा। बारिश से रबी की फसलों को फायदा हाे सकता था लेकिन कुछ स्थान पर आेले भी गिरे। किसानों का कहना है ओलों ने फसल की सेहत बिगाड़ी है। मौसम विभाग की मानें तो निमाड़ के ऊपर मध्यम ऊंचाई के बादल छाए हुए हैं। उत्तर भारत भी शीतलहर की चपेट में है। आने वाले दिनों में उत्तरी हवाएं सर्दी और बढ़ाएंगी। सर्द मौसम का फायदा रबी की फसल को मिलेगा। शुक्रवार को शहर के अलावा ठीकरी,सेंधवा, अंजड़,राजपुर, जुलवानिया,मंडवाड़ा और दवाना में भी बारिश हुई।