जनसंवाद में स्वच्छता पर चर्चा की
ठीकरी : मप्रराज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संकुल ने जनसंवाद सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लोगों को विभिन्न विषयों पर समझाइश दी। जन मुद्दों पर लोगों से चर्चा की। मास्टर ट्रेनर अनुराधा पाटीदार ने भारत स्वच्छता अभियान के तहत हाथ धोने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया गया। सीआरपी की भूमिका जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान वंदना पाटीदार, अनामिका जैन, संगीता राठौड़, मंशाराम उपस्थित थे।