- Hindi News
- 28 हजार से अधिक हितग्राहियों को छह करोड़ का लाभ मिलेगा
28 हजार से अधिक हितग्राहियों को छह करोड़ का लाभ मिलेगा
नगर में खंड स्तरीय अंत्योदय मेला शनिवार को चौपाटी पर लगाया जाएगा। इसमें 28 हजार से अधिक के हितग्राहियों को 6 करोड़ से अधिक का लाभ दिया जाएगा। जनपद सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव एवं मनरेगा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र गुप्ता ने बताया ठीकरी जनपद पंचायत के अंतर्गत 16 योजनाओं में हितग्राहियों को लाभ पहुंचाया जाएगा। इसके लिए मेले स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें अलग-अलग विभागों के स्टॉल से प्रचार प्रसार किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसमें मुख्य अतिथि सांसद सुभाष पटेल, अध्यक्षता विधायक बाला बच्चन, विशेष अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंतरसिंह पटेल, जगदीश मुजाल्दे, उर्मिला सरोज उपस्थित रहेगी। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम जेएस बोरिया सीईओ महेंद्र श्रीवास्तव ने जायजा लिया। मेले स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की। मेले में वितरित करने वाले सामान की जांच भी की गई। मेले स्थल पर तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें अलग-अलग विभागों के स्टॉल से प्रचार प्रसार किया जाएगा।
अंत्योदय मेला आज