पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4 दिन में मैपिंग पूरी करें वर्ना मान्यता निरस्त : अचाले

4 दिन में मैपिंग पूरी करें वर्ना मान्यता निरस्त : अचाले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शासकीयबालक हाईस्कूल क्रमांक-3 में समेकित छात्रवृत्ति मैपिंग की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बड़वानी पाटी ब्लाक के निजी स्कूल प्रधानाचार्य शामिल हुए। प्रधानाचार्यों की कम उपस्थिति पर उपसंचालक शिक्षा एसआर अचाले ने रोष जताया। साथ ही चार दिन में यानी 15 फरवरी तक सभी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरण मैपिंग पूरी करने के निर्देश दिए हैं। सौ फीसदी कार्य पूरा नहीं होने पर उन्होंने संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी है।

शहर के शासकीय बालक हाईस्कूल क्रमांक-3 में सुबह 11 बजे से समीक्षा बैठक हुई। इसमें सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आरके जैन भी शामिल हुए। श्री जैन ने भी प्रधानाचार्यों की कम उपस्थिति पर रोष जताया। विद्यार्थियाें की मैपिंग छात्रवृत्ति भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। प्रधानाचार्यों ने विद्यार्थियों की समग्र आई जनरेट नहीं होने से परेशानी की बात कही। अफसरों ने समस्याओं के निराकरण की बात कही है। बड़वानी ब्लाक में 56 पाटी ब्लाक में 6 निजी स्कूल है। बड़वानी ब्लाक से 20 पाटी से मात्र स्कूल से प्रधानाचार्य बैठक में शामिल हुए। वहीं दोपहर 3 बजे से उत्कृष्ट स्कूल निवाली में निवाली एवं पानसेमल ब्लाक के निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। उप संचालक शिक्षा श्री अचाले ने बताया निवाली ब्लाक के 16 में से 13 पानसेमल ब्लाक के 17 में से 11 निजी स्कूल के प्रधानाचार्य बैठक में शामिल हुए। उन्होंने बैठक से अनुपस्थित रहे प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने की बात कही है। बैठक में आरटीई प्रभारी सलीम हनफी ने शिक्षा अधिकार अधिनियमों की जानकारी दी। इस दौरान बीईओ राजश्री पंवार, समेकित छात्रवृत्ति प्रभारी युनूस खान, बीआरसी जेपी यादव, पाटी से बीएसी नेहा दुबे, संस्था प्राचार्य संतोष मिश्र, बीईओ श्री सक्सेना अन्य उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक

प्राचार्यों से छात्रवृत्ति वितरण मैपिंग की जानकारी लेते उपसंचालक एसआर अचाले।

ब्लाक दर्ज मैपिंग प्रतिशत

बड़वान 45595 43874 96.23

निवाली 26303 25143 95.59

राजपुर 48158 45817 95.14

सेंधवा 62745 57498 91.64

पानसेमल 33121 29331 88.56

ठीकरी 34349 30380 88.45

पाटी 32057 26847 83.75

कुल 282328 258890 91.70