- Hindi News
- अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य
अंतिम व्यक्ति की चिंता करना ही पं.दीनदयाल उपाध्याय का उद्देश्य
एकात्ममानवाद यानी अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना। अंतिम व्यक्ति की चिंता करना यही पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन था। इसी के कारण पंडितजी अजातशत्रु कहलाए। भाजपा मंडल अंजड़ द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर बैठक में इंदौर से आए राजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक यादव ने यह बात कही।
उन्होंने भाजपा की सदस्यता अभियान एवं आजीवन निधि के बारे में जानकारी देते हुए सदस्यों से साल में तीन दिन पार्टी को देने की अपील की। इसके पहले अतिथियों ने पंडित दीनदयालजी उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया। भाजपा मीडिया प्रभारी सुनील भावसार ने बताया स्थानीय राजपूत समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में जिलामंत्री सुखदेव यादव एवं ओमप्रकाश खंडेलवाल ने सदस्यता अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया पंडितजी की पुण्यतिथि पर 13 से 15 फरवरी तक सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। बुक से बने सदस्य मान्य नहीं होंगे। सिर्फ मोबाइल से बने सदस्य ही मान्य होंगे। पंडितजी की पुण्यतिथि पर सदस्यों से आजीवन निधि भी एकत्र करने की बात कही। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष राजा चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद भावसार, महामंत्री अरुण परमार, गौरव जोशी, राजेंद्र सिंह मंडलोई, रामेश्वर डाबरिया, शिखरचंद जैन, कमल सन, किशोर बर्फा, कैलाश व्यास, रामदास कदम, अश्विन चौहान, बाघसिंह मंडलोई, लोकेंद्र तोमर, देवीशंकर पाटीदार, शैलेश पाटीदार, महेश मालवीय, बद्री मालवीय, गणेश पटेल, वीरेंद्र डावर, राजाराम गोयल, दिनेश चौधरी, राजू पटेल, बुदाजी पाटीदार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपामंडल की हुई बैठक
ठीकरी| ठीकरीमंडल की बैठक बुधवार को हुई। इसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें समर्पण दिवस के रूप में आजीवन सहयोग राशि एकत्र की गई। बैठक में महासदस्यता के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान बैठक में प्रभारी अशोक यादव, जिला सदस्यता प्रभारी सुखदेव यादव, देवीसिंह पटेल, भगीरथ पाटीदार, कैलाश जायसवाल, वंदना राठौड़, श्रीराम यादव, देवराम यादव, शरद महाजन, श्यामपाल सिंह तोमर, धरेंद्रसिंह मंडलोई सहित अन्य सैकड़ों भाजपाई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राजपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अशोक यादव।