7 लाख से मार्ग का निर्माण शुरू
दवाना. मुख्यमार्ग से गांव तक का पहुंचमार्ग का निर्माण शुरू किया है। पंचायत रणगांव द्वारा 7.91 लाख रुपए से मनरेगा योजना के अंतर्गत बड़वानी-ठीकरी रोड से ओमप्रकाश पाटीदार के खेत तक 0.72 किमी का ग्रेवल रोड का निर्माण किया जा रहा है। ग्रामीण इस मार्ग के बनने से बड़वानी-ठीकरी मुख्य मार्ग पर बिना चक्कर लगाए सीधे पेट्रोल पंप तक पहुंचेंगे।