पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत

एबी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मृतकों में एक इंदौर और दो ठीकरी के रहने वाले थे

भास्करन्यूज | ओझर (बड़वानी). एबीरोड पर जुलवानिया फाटे के पास सोमवार सुबह 10 बजे दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। मरने वालों में एक इंदौर तथा दो ठीकरी के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार इंदौर की ओर से रही बाइक क्रमांक एमपी09-एनके-0440 और सामने रही बाइक एमपी46-एमडी-3143 की भिड़ंत हो गई। इंदौर से धुलिया जा रहे बाइक सवार इंदौर निवासी मनीष जगदीश (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा कनि पिता नरेंद्र घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक पर सवार सैगवाल ठीकरी निवासी लखन पिता हरिराम (30) पीछे बैठा नैसपुरा फलिया निहाली निवासी मेंदा पिता नकला चारण घायल हुए। इन्हें एंबुलेंस से जुलवानिया अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान लखन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर घायल मेंदा को बड़वानी रैफर किया गया। बड़वानी पहुंचने से पहले उसकी भी मौत हो गई।

हादसे के बाद रोड पर पड़ी बाइक घायल।