पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी ठीकरी में लूट के आरोपी अब भी फरार

चोरी ठीकरी में लूट के आरोपी अब भी फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठीकरीमें लूट बड़वानी में चोरी की घटना के बदमाश अब भी फरार है। लूट मामले में देवास जिले के कंजर गिरोह का हाथ है। कंजर गिरोह के सदस्यों ने 24 घंटे के भीतर यानि 2 फरवरी की रात एबी रोड पर जुलवानिया चौकी क्षेत्र में वारदात को अंजाम देकर पुलिस की परेशानी बढ़ा दिया। वहीं 7 फरवरी की रात बड़वानी में बदमाशों ने बेकरी संचालक के घर वारदात को अंजाम दिया था। दोनों वारदातों में अब तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है। बड़वानी ठीकरी थाना प्रभारियों ने बदमाशों को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही है।

देवास जिले के कंजर गिरोह के छह सदस्यों ने 1 फरवरी की रात रतलाम से बैंगलोर मटरफली ले जा रहे ट्रक (आरजे-02-जीबी-2697) काे एबी रोड स्थित खुरमपुरा के पास लूटा था। मामले में ठीकरी पुलिस ने सेंधवा ग्रामीण z पुलिस की मदद से ट्रक को जब्त करने के साथ जीप, कट्‌टा सहित एक बदमाश सलमान साबीर निवासी खेड़ा माधोपुर टोंकखुर्द (देवास) को गिरफ्तार किया था। पांच अन्य आरोपी अब भी फरार है। उधर, 2 फरवरी की रात जुलवानिया चौकी क्षेत्र में गिरोह के सदस्यों ने कार चालक ओमप्रकाश विष्णु निवासी मुंबई से 1100 रुपए एक मोबाइल लूटा था। वहीं चालक के हाथ-पैर बांध उसे फेंक कार लेकर फरार हो गए थे। इसी तरह 7 फरवरी की रात बदमाशों ने चंचल चौराहा निवासी बेकरी संचालक राजपालसिंह भाटिया के घर से करीब पौने दो लाख रुपए सहित लाखों रुपए के सोने के आभूषण चांदी के सिक्के चुराए थे।

फुटेज से नहीं मिली खास सफलता

^बेकरीके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा का वीडियो फुटेज देखा था, लेकिन कुछ खास सफलता नहीं मिली है। मामले की जांच के लिए टीमों को लगाया है। चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करेंगे। -के.एस.पंवार, टीआई शहर कोतवाली बड़वानी

शीघ्र गिरफ्त में होंगे बदमाश

^मामलेमें जांच जारी है। पुलिस टीमों को विभिन्न क्षेत्रों में भेजा है। कंजर गिरोह के शेष सदस्यों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। -लीनामारोठ, टीआई ठीकरी