चिमनी गिरी, आग भभकने से झुलसा व्यक्ति
चिमनी गिरी, आग भभकने से झुलसा व्यक्ति
बड़वानी| ठीकरीके समीपस्थ ग्राम सत्राटी में गुरुवार को चूल्हे के पास बैठा व्यक्ति आग से झुलस गया। स्वास्थ्य केंद्र ठीकरी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार सुरेश गोपाल दोपहर 4 बजे घर में चूल्हे के पास बैठा था। चूल्हे के ऊपर रखी चिमनी अचानक नीचे गिर गई। इससे आग भभकने से वह झुलस गया। परिजनों ने बताया घटना के दौरान परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर बैठे हुए थे। शोर सुनकर वे भीतर गए, तब तक सुरेश झुलस गया था। परिजनों ने आग बुझाने के साथ उन्हें इलाज के िलए ठीकरी ले गए।