पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन में करें सभी विद्यार्थियों की मैपिंग

तीन दिन में करें सभी विद्यार्थियों की मैपिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों की ली बैठक, आरटीई के नियमों की दी जानकारी

भास्करसंवाददाता|राजपुर

उपसंचालकशिक्षा ने गुरुवार नगर के उत्कृष्ट स्कूल में राजपुर ठीकरी ब्लाक के निजी स्कूल के प्रधानाचार्यों की बैठक ली। इसमें उन्होंने समेकित छात्रवृत्ति वितरण एवं मैपिंग की समीक्षा की। उन्होंने 15 फरवरी तक शेष विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति स्वीकृत कर भुगतान एवं सभी विद्यार्थियों की मैपिंग के निर्देश दिए। 100 फीसदी छात्रवृत्ति वितरण मैपिंग नहीं होने पर संबंधित संस्था की मान्यता निरस्त करने की चेतावनी दी। बैठक से गैरहाजिर प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने की बात भी कही।

उपसंचालक शिक्षा एसआर अचाले ने उत्कृष्ट स्कूल में मैपिंग छात्रवृत्ति वितरण की समीक्षा की। बैठक में राजपुर ब्लाक के 42 निजी स्कूल में से 31 के प्रधानाचार्य शामिल हुए। वहीं ठीकरी के 39 में से 19 स्कूल के प्रधानाचार्य बैठक में उपस्थित हुए। राजपुर ब्लाक के 31 प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करने की बात कही है। शिक्षा विभाग के आरटीई प्रभारी सलीम हनीफ ने उन्हें शिक्षा का अधिकार अधिनियम की जानकारी दी। इस दौरान विभाग के समेकित छात्रवृत्ति प्रभारी युनूस खान, राजपुर ठीकरी के बीईओ, बीआरसी बीएसी मौजूद थे। इसी तरह सेंधवा के उत्कृष्ट स्कूल में दोपहर 3 बजे से समीक्षा बैठक हुई। यहां 52 में से 30 निजी स्कूल के प्रधानाचार्य शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में उपस्थित निजी स्कूल के प्रधानाचार्य।