पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में 35 प्रकरणों का निराकरण

शिविर में 35 प्रकरणों का निराकरण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठीकरी | नगरके विविकं के कार्यालय पर बुधवार उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर लगाया गया। इसमें उपभोक्ताओं ने अफसरों के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखी। अफसरों ने शिविर में 35 समस्याओं का निराकरण किया। सहायक यंत्री अजय व्यास ने बताया उपभोक्ता समस्या निवारण शिविर में नगर सहित आसपास के क्षेत्र की बिजली समस्याओं के निराकरण मौके पर किए गए। इसमें 35 लोगों ने पंजीयन कराया। मौके पर 35 का निराकरण किया। शिविर में सबसे ज्यादा अधिक राशि के बिल संबंधी समस्याएं आई। भाजपा महामंत्री सुखदेव यादव, विधायक प्रतिनिधि श्याम मंडलोई उपस्थित थे।