कैंडल मार्च कर दी शहीद हनुमथप्पा को श्रद्धांजलि
अंबाह|सियाचीन ग्लेशियर में सीमा की सुरक्षा करते हुए लांसनायक हनुमथप्पा वर्फ की पहाड़ी में दबकर शहीद हो गए। शनिवार की रात युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख मार्गों से कैंडल मार्च निकालकर देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले इस शहीद को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च के लिए सभी युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मुरैना तिराहे पर एकत्रित हुए। जहां से वे कैंडल जलाते हुए पं. रामप्रसाद बिस्मिल पार्क पहुंचे। इसके बाद शहीद हनुमंथप्पा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस दौरान युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमथप्पा के परिवार को आत्मसंबल प्रदान करने भगवान से प्रार्थना भी की। कैंडल मार्च निकालने वालों में अनूप हरदैनियां, शानू मुद्गल, अंकित उपाध्याय, मिंटू, मनीष, केके, अमन, दिवाकर, अविनाश, ईशु, सोहेल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।