राहत व बचाव के टिप्स दिए
मुरैना | राष्ट्रीय राहत व बचाव दल की टीम रविवार को ग्वालियर से मुरैना आई। टीम में शामिल सदस्यों ने नगर सेना के जवान सहित स्वयंसेवकों को आपदा के दौरान राहत व बचाव कार्य करने के टिप्स दिए। कार्यक्रम में एनडीआरएफ के सदस्यों ने एक नसैनी लगाकर मकान में फंसे घायल युवक को ऊपर से नीचे उतारने का सफल प्रदर्शन पेश किया। दर्शकों ने एनडीआरएफ के प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही हार्टअटैक व आग लगने पर क्या बचाव कार्य किए जाने इससे भी प्रदर्शन के दौरान अवगत कराया।