पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हज पर जाने के इच्छुक नागरिक 17 तक जमा कराएं आवेदन

हज पर जाने के इच्छुक नागरिक 17 तक जमा कराएं आवेदन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | मध्यप्रदेश हज कमेटी के जिलाध्यक्ष जावेद खान ने कहा है कि जो मुस्लिम बंधु हज पर जाने के इच्छुक हैं ऐसे व्यक्ति 17 फरवरी तक अपने आवेदन मध्यप्रदेश राज्य हज कमेटी भोपाल में प्रस्तुत कर सकते हैं। हज पर जाने के लिए ऐसे लोगों का चयन किया जाएगा। जिनकी उम्र 25 वर्ष से कम और एक जुलाई 2016 की स्थिति में 50 वर्ष से अधिक न हो। नियम यह भी रहेगा कि ऐसे व्यक्ति के परिवार का कोई सदस्य इस वर्ष हज यात्रा पर नहीं जा रहा हो। आवश्यकता होने पर आवेदकों की हज से संबंधित अंग्रेजी, उर्दू एवं अरबी परीक्षा भी ली जा सकती है।

खबरें और भी हैं...