पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवा में नियमित नहीं किया तो भोपाल में जाकर करेंगे आंदोलन

सेवा में नियमित नहीं किया तो भोपाल में जाकर करेंगे आंदोलन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | मध्यप्रदेश शासकीय कार्यभारित श्रमिक महासंघ ने रविवार को केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिहं तोमर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि प्रदेश के कार्यभारित कर्मचारी व दैनिक वेतन भोगियों को 10 मार्च तक सेवा में नियमित नहीं किया तो इसके खिलाफ 15 मार्च से आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिसके तहत 25 मई को भोपाल में धरना प्रदर्शन होगा। ज्ञापन में महासंघ के प्रांतीय महामंत्री प्रीतम सिंह मरैया ने कहा है कि अग्रवाल वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार कार्यभारित संवर्ग को नियमित श्रेणी संवर्ग में शामिल कर सभी सुविधा लाभ प्रदान किए जाएं। इसके अलावा मृत कर्मचारी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति का नियम लागू किया जाए।

खबरें और भी हैं...