पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 से 40 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र

25 से 40 किमी दूर बना दिए परीक्षा केंद्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो-दो जगह बसें बदलकर पहुंचेंगे परीक्षार्थी केंद्र तक

बोर्ड की परीक्षाओं के केंद्र 10 किमी के दायरे में नहीं बने हैं

भास्कर संवाददाता | मुरैना

हाईस्कूल व हायर सेकंडरी की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र जहां 10 किलोमीटर के दायरे में बनाए जाने थे, वहीं ये 25 से 40 किलोमीटर दूर बना दिए हैं। ऐसे में परीक्षार्थी बच्चों को इन केंद्रों पर पहुंचने में परेशानी होगी। जिसके लिए ये अभी से चिंतित हैं। क्योंकि इन बच्चों को अपने गांव से इन सेंटरों पर पहुंचने के लिए दो-दो बसें बदलनी होंगीं। ऐसे में वे रोजाना सुबह आठ बजे परीक्षा केंद्रों पर कैसे पहुंचेंगे। इस मामले में प्राइवेट स्कूल संचालकों ने जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दिए हैं, लेकिन अभी सेंटर नहीं बदले गए हैं।

जिले में हाईस्कूल व हायर सेकंडरी परीक्षाओं के लिए जो 72 केंद्र बने हैं उनमें श्रीकृष्ण हाईस्कूल मोहनपुरा का केंद्र दिमनी कर दिया है। यह दूरी इस स्कूल से 25 किलोमीटर होती है। साथ ही लल्लू बसई गांव के आरवीएस स्कूल का सेंटर भी दिमनी बनाया है। इस स्कूल के बच्चों के लिए भी यह सेंटर करीब 30 किलोमीटर दूर बैठ रहा है। इनके अलावा जनता हायर सेकंडरी स्कूल गंभीर का पुरा का सेंटर भी दिमनी किया गया है। इस स्कूल से परीक्षा सेंटर की दूरी 40 किलोमीटर हो रही है। अब इन तीनों स्कूलों के परीक्षार्थियों को परेशानी होगी कि उन्हें अपने गांव से पहले तो सिहौनियां व खड़ियाहार आना पड़ेगा। जहां से बस पकड़कर वे बड़ेगांव मोड़ पर पहुंचेंगे। उसके बाद उन्हें फिर बस बदलनी होगी।

सेंटर बदलवाए जाएंगे
परीक्षा सेंटर कुछ गलत बन गए हैं। मतलब इनकी दूरी ज्यादा हो गई है। जिनके संबंध में बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। यह सेंटर बदलवाए जाएंगे। आरएन नीखरा, जिला शिक्षा अधिकारी मुरैना

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ।

खबरें और भी हैं...