भगवान देवनारायण की जयंती आज
मुरैना| गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान देवनारायण की जयंती 16 फरवरी को शहर में हर्षोल्लास से मनाई जाएगी। श्री देवनारायण भक्त मंडल ने इस अवसर पर सोमवार की सुबह 11 बजे कृषि उपज मंडी गेट से चल समारोह निकालने की तैयारियां की हैं। चल समारोह नैनागढ़ रोड, जीवाजीगंज, जिला पंचायत के सामने से होता हुआ गर्ल्स स्कूल रोड, रूई की मंडी, हनुमान चौराहा, कलेक्टोरेट के बाद चंबल कालोनी ग्राउंड में पहुंचेगा। चंबल कालोनी मैदान पर शाम 4 बजे से आयोजन होगा।