पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परमार्थ न्यास में 272 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

परमार्थ न्यास में 272 मरीजों का हुआ नि:शुल्क इलाज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | मेजर रामकुमार शर्मा परमार्थ न्यास द्वारा हर बार की तरह रविवार को नि:शुल्क दंत परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। देर शाम तक चले इस शिविर में 272 मरीजों को नि:शुल्क इलाज किया गया। इस शिविर में जरुरतमंद मरीजों को दांतों के सेट उपलब्ध कराए गए। साथ ही ब्लड प्रेशर की जांच, ईसीजी आदि भी नि:शुल्क किए गए। शिविर में 22 मरीजों की आंखों का परीक्षण किया गया। जिनमें 12 मरीजों को चश्मे के नंबर प्रदान किए गए। नगर के जिन डॉक्टरों ने इस शिविर में सहयोग प्रदान किया उनमें डॉ ज्ञान शंकर शर्मा (मेडिसिन), प्रदीप शर्मा (नेत्र रोग), डॉ संजय शर्मा (दंत रोग), डॉ पुलकित शर्मा, डॉ श्वेता यादव, डॉ पूजा गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

खबरें और भी हैं...