बेटी जलाकर मार दी, मायके पक्ष को खबर नहीं देने का लगाया आरोप
जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम पर रखी जली हुई मृत बेटी की लाश देखकर उसकी मां दहाड़ मारकर रोने लगी। रविवार की दोपहर यहां मृतका के परिजन ने कहा उनकी बेटी रूबी गुर्जर को उसकी ससुराल वालों ने जलाकर मार दिया और उन्हें इसकी खबर तक नहीं दी। रूबी के परिजन ने कहा कि उसे बित्तोली में 21 जनवरी को जलाया गया। इधर इस मामले में नूराबाद थाना टीआई दिनेशचंद्र शर्मा ने अलग ही हकीकत बयां की है।
टीआई शर्मा ने बताया कि रूबी की गुमशुदगी उनके थाने में दर्ज थी। वह अपने देवर ऋषि के साथ चली गई थी। वह बित्तोली में खाना बनाते समय जली। ऐसा बयान रूबी का ही दर्ज है। उसके मायके वालों को भी यह सब मामले पता हैं, फिर भी वे कुछ भी कह रहे हैं। जबकि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बोर्ड से कराया पोस्टमार्टम: मृतका रूबी का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया गया। जिसमें डा.रमा भदौरिया, डा.एमएल गुप्ता व डा.आनंद गुप्ता ने शव का पोस्टमार्टम किया।