पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीआर ऑयल इंडस्ट्रीज के राइसब्रान के चार टैंकर पकड़े

बीआर ऑयल इंडस्ट्रीज के राइसब्रान के चार टैंकर पकड़े

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिना टैक्स चुकाए जा रहे थे टैंकर, सात वाहनों से वसली 12 लाख की पेनाल्टी

भास्कर संवाददाता | मुरैना

टैक्स चोरी कर शहर में आ रहे राइसब्रान के चार टैंकरों को सेल्स टैक्स विभाग की टीम ने पकड़ा है। कार्रवाई के दौरान वे तीन ट्रक भी टीम के हत्थे चढ़ गए जो सरसों तेल के टिन लेकर बिना टैक्स चुकाए अन्य राज्यों में सप्लाई के लिए जा रहे थे। सात वाहनों से 12 लाख रुपए की पेनल्टी वसूल की गई है। राइसब्रान के टैंकर शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बीआर ऑयल इंडस्ट्रीज पर पहुंच रहे थे।

एंटीविजन ब्यूरो ग्वालियर के डिप्टी कमिश्नर वीएस भदौरिया ने सेल्स टैक्स बैरियर मुरैना पर 12 फरवरी की रात 12 बजे सूचना मिली कि राइस ब्रान से भरे चार टैंकर धौलपुर की ओर से मुरैना आ रहे हैं। टीम ने तत्काल सक्रिय होकर नाकाबंदी की तो बाबा देवपुरी मंदिर के पास चारो टैंकर खड़े मिल गए जिनके पास फार्म नं. 49 मौजूद नहीं था। ये चारो टैंकर बीआर ऑयल इंडस्ट्रीज के बताए गए हैं।

एक अन्य टीम मुरैना से तेल के टिन लेकर बिहार में सप्लाई करने जा रहे तीन ट्रकों को पोरसा की ओर से पकड़ा है। इसके साथ ही अन्य सातों वाहनों से 12 लाख रुपए पेनाल्टी वसूल की गई है।

खबरें और भी हैं...