आज अध्यापक रखेंगे सामूहिक उपवास
मुरैना | अध्यापकों के नए बने संगठन आजाद अध्यापक संघ ने शनिवार को ऐलान किया है कि रविवार को अध्यापकों द्वारा सामूहिक उपवास रखा जाएगा। यह उपवास शहर के संजय पार्क में होगा, जबकि आजाद अध्यापक संघ का एक दल जाकर रजौधा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को ज्ञापन देगा। संगठन के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि ज्ञापन में छठवां वेतनमान देने के आदेश जारी करने की मांग समेत क्रमोन्नति व पदोन्नति की मांगें रखी जाएंगीं।