पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारी झगड़े से हुआ ट्रैफिक जाम

ट्रैक्टर ने स्कॉर्पियो में टक्कर मारी झगड़े से हुआ ट्रैफिक जाम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना| नेशनल हाईवे स्थित कमिश्नर आवास गेट के सामने शुक्रवार की दोपहर 12.30 बजे तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर के ड्रायवर ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए स्कॉर्पियो जीप में टक्कर मार दी। एक्सीडेंट को लेकर दोनों वाहनों के ड्राइवरों के बीच मौके पर झगड़ा हो गया। झगड़े के कारण दुर्घटनास्थल पर आधा घंटे तक वाहन जाम में फंस गए। जाम के चलते उन लोगों को परेशानी हुई जो जल्दी में अपने मुकाम पर पहुंचना चाहते थे। बाद में ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर मशक्कत कर जाम खुलवाया।

खबरें और भी हैं...