नियमितीकरण की मांग पर मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
मुरैना| मनरेगा संविदा अधिकारी कर्मचारियों की हड़ताल पांचवे दिन शुक्रवार को भी जारी रही। नेहरू पार्क के सामने धरने पर बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों ने दोपहर के समय कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री एवं अपर मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञान एसडीएम को सौंपा। जिसमें जिसमें नियमितीकरण की मांग की गई है। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि यदि मांगे नहीं मानी गई तो 23 फरवरी से सचिव संघ एवं सरपंच संघ के संयुक्त मोर्चा के साथ हड़ताल की जाएगी।