बसंत पंचमी पर नि:शक्त बच्चों को भेंट की शिक्षा सामग्री
मुरैना| माथुर वैश्य महिला मंडल ने बसंत पंचमी के अवसर पर शुक्रवार को गणेशपुरा स्थित नि:शक्तजन छात्रावास पहुंचकर बच्चों को शिक्षा सामग्री भेंट की। मंडल की पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बच्चों को कांपी-किताबें भेंट करने के साथ-साथ खाद्य सामग्री भी दी। सभी सदस्यों ने बच्चों से बातचीत कर उनके हाल-चाल जाने। शिक्षा सामग्री पाकर छात्रावास के बच्चे काफी प्रसन्न नजर आए। इस अवसर पर अध्यक्ष निधि गुप्ता सहित संजन गुप्ता, प्रीति, रिया, रानी, सुमन, मंजू गुप्ता, रुक्मिणी, अनीता, मधु, रजनी, श्रीप्रिया मौजूद रहीं।