Rs.23 करोड़ से बनेंगी शहर की तीन प्रमुख सड़कें
वीआईपी, माल गोदाम व मयूरवन से निवी तक तीन प्रमुख सड़कों का निर्माण नगर निगम Rs.23 करोड़ की लागत से कराएगा। तीन सड़कों के बनने के बाद शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिल सकेगी। सड़क निर्माण के टेंडर की प्रकिया सोमवार से शुरू होगी।
वीआईपी रोड 25 किमी की लंबाई में शहीद संग्रहालय से परेड ग्राउंड, संजय कालोनी होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक 20 मीटर की चौड़ाई में बनवायी जाएगी। नगर निगम इस पर आठ करोड़ रु व्यय करेगा। इस सड़क के बनने के बाद नेशनल हाइवे पर जाम की दशा में भारी व मध्यम वाहनों को वीआईपी रोड से पास किया जाएगा। 108 एम्बुलेंस भी इसी रोड से निकल सकेंगी ताकि गंभीर बीमार/ चोटिल लोगों का जीवन बचाया जा सके। कार्यपालन यंत्री केके शर्मा के मुताबिक, इस सड़क को बनाने के लिए मुख्यमंत्री शहरी विकास अधोसंरचना मद से पैसा जारी किया जाएगा।
जेल रोड का होगा जीर्णोद्धार: वीआईपी रोड के बजट में से आधा किमी. लंबाई की जेल रोड का भी जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इससे जिला अस्पताल के बगल वाली सड़क से पुलिस लाइन जाने के लिए लोगों को एक अ‘छी सड़क सुलभ हो सकेगी। क्योंकि एक बड़ी आबादी वहां निवास करती है।
पांच करोड़ से बनेगी माल गोदाम रोड
बहुप्रतीक्षित माल गोदाम रोड का निर्माण नगर निगम पांच करोड़ रु की लागत से कराएगा। इसके लिए 15 जनवरी को टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि बीते तीन साल से माल गोदाम रोड का काम शुरू नहीं हो पा रहा है।
ये मिलेगा शहर को लाभ
माल गोदाम रोड का निर्माण तीन किमी. की लंबाई व 10 मीटर की चौड़ाई में कराया जाएगा। इस रोड को शिकारपुर चौकी के पास से सूबालाल का पुरा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर के पास से हाइवे पर निकाला जाएगा।
यहां बनाई जाएगी वीआईपी रोड
अच्छी खबर