पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बदमाश झपट्टा मारकर रिटायर्ड हेडमास्टर से छीन ले गए Rs. 50 हजार

बदमाश झपट्टा मारकर रिटायर्ड हेडमास्टर से छीन ले गए Rs. 50 हजार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने रिश्तेदार को बेटी की शादी में देने के लिए बैंक से लाए थे रकम

भास्कर संवाददाता | मुरैना

बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार की दोपहर तीन बजे कोतवाली के ठीक सामने लूट को अंजाम देकर रिटायर्ड हेडमास्टर रामेश्वर दयाल शर्मा के कब्जे से 50 हजार रु छीन लिए। लुटेरे वारदात के बाद जीवाजीगंज की ओर भाग गए। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित फरियादी रामेश्वर दयाल शर्मा(68) ने बताया कि वह शुक्रवार की दोपहर तीन बजे भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य ब्रांच से 50 हजार रु निकालकर अपने घर रामनगर जा रहे थे। उनका नाती पंकज बाइक(25) चला रहा था और वह पीछे बैठे थे।

घटनास्थल कोतवाली के सामने जीवाजीगंज तिराहे से पहले एमएस रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने अपनी बाइक को हमारी बाइक के बराबर में लगाया और मेरे हाथ पर झपट्टा मारकर रुपयों से भरा बैग छीन ले गए। हमने शोर मचाया तो बदमाश फर्राटे भरते हुए जीवाजीगंज की ओर भाग गए। लूट को अंजाम देने वाले बदमाश युवक 25 साल की आयु के हैं। बैग में उनका पैनकार्ड, बैंक की पासबुक व अन्य कागजात रखे थे।

नेवी के जवान से भी छीनी थी बाइक : गुरुवार को भी जिले में बदमाशों ने लूट की एक वारदात को और अंजाम दिया है। जींगनी गांव के पास बाइक सवार बदमाश, नेवी जवान राघवेन्द्र शर्मा पुत्र रामहरि शर्मा (21) निवासी करारी से उसकी बाइक एमपी06 एमजे 6701 छीनकर ले गए।

शादी में मदद के लिए बैंक से निकाले थे रुपए
पेशे से हेडमास्टर रहे रामेश्वर दयाल शर्मा ने बताया कि उनके रिश्तेदार की बेटी की शादी है। रिश्तेदार ने मदद के लिए कहा कि तो शुक्रवार को मैं अपने नाती को साथ लेकर स्टेट बैंक से रुपए निकालने आया था। लंच बाद बैंक ने 500-500 रु के नोटों की एक गड्डी दी थी जिसे मैने अपने हैंडबेग में रख लिया था।

दादा व नाती जिनके साथ लूट की घटना हुई है।

खबरें और भी हैं...