पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दस पंचायतें अगले माह खुले में शौच से होंगी मुक्त

दस पंचायतें अगले माह खुले में शौच से होंगी मुक्त

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुरैना | स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की दस ग्राम पंचायतों में टॉयलेट बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिला पंचायत की रिपोर्ट के मुताबिक मार्च तक टॉयलेट के निर्माण कार्य पूरे होने के बाद दोहरा, खिरेंटा, जल का नगरा, रिठौरापुरा, भजपुरा, रजौधा, जलालपुर, तुतवास, बरबाई व बिसनोरी पंचायतों के सरपंच अपनी पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा करेंगे। लोगों को टॉयलेट निर्माण के संबंध में जागरूक करने के संबंध में जनपद पंचायतें रात्रिकालीन ग्राम चौपालों का आयोजन कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...