पुलिस नहीं लिख रही मारपीट की रिपोर्ट
मुरैना | शहर की दुर्गापुरी कालोनी में रहने वाले राजेश पुत्र खच्चू राम बाल्मीकि ने कलेक्टर को पेश शिकायत में गुहार की है कि 8 फरवरी की शाम 6 बजे फरियादी की मारपीट करने के आरोपी सूरज, पवन व पपली निवासी गणेशपुरा के खिलाफ कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। इन्हीं आरोपियों ने छह फरवरी की शाम 4 बजे गणेशुपरा में फरियादी की प|ी शीला की मारपीट की जिससे उन्हें चोट आई है। लेकिन कोतवाली पुलिस ने थाने में बिठाकर राजीनामा करा दिया।