पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उसैद रोड का निर्माण शुरू, 100 गांवों का सुगम होगा आवागमन

उसैद रोड का निर्माण शुरू, 100 गांवों का सुगम होगा आवागमन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
35 करोड़ रुपए से 23 किलोमीटर लंबा बनेगा डामरीकृत सड़क मार्ग

शुक्रवार से इंदौर की सीएएन कंपनी ने किया निर्माण कार्य आरंभ।

भास्कर संवाददाता। अंबाह

अंबाह से उसैद घाट जाने वाले मार्ग बनना शुरू हो गया है। इस मार्ग का निर्माण होने से अंबाह क्षेत्र के एक सैंकड़ा से अधिक गांव के लोगों को न केवल आवागमन समस्या से छुटकारा मिल जाएगा, बल्कि उत्तर प्रदेश व राजस्थान के बड़े शहरों में जाने के लिए शॉर्टकट मार्ग भी सुलभ होगा। मालूम हो कि इस मार्ग का निर्माण करने मप्र सड़क विकास निगम द्वारा इंदौर की सीएनएन कंपनी के नाम 14 अक्टूबर 2015 को वर्क ऑर्डर जारी किया था। लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उक्त कंपनी ने समय पर सड़क निर्माण शुरू नहीं किया।

यहां बता दें अंबाह से उसैद घाट जाने वाले मार्ग का निर्माण तीन साल से अधर में लटका है। क्योंकि कोलकाता की कोनकॉस्ट कंपनी इस सड़क का निर्माण अधूरा छोड़कर चली गई। ऐसे में अंबाह क्षेत्र के एक सैंकड़ा से अधिक गांव के लोगों को आवागमन समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा था।

इस मार्ग की जर्जर हालत होने के कारण अंबाह-पोरसा क्षेत्र के लोगों को राजस्थान, उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों में जाने के लिए मुरैना, धौलपुर होते हुए सफर करना रहा है। जिसमें यात्रियों को सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर का फेर लगाने के साथ अतिरिक्त किराया वहन करना पड़ रहा है। इसके अलावा इस मार्ग के किनारे एवं आसपास बसे एक सैंकड़ा गांव के लोगों को आवागमन भी पूरी तरह प्रभावित था।

दो साल में बनकर तैयार होगा सड़क मार्ग:

मप्र सड़क विकास निगम के अधिकारी उसैद रोड का निर्माण कंसलटेंट के मार्गदर्शन में इंदौर की सीएएन कंपनी के जरिए करा रहे हैं। एस्टीमेट के अनुसार इस मार्ग की लंबाई 23 किलोमीटर रहेगी तथा चौड़ाई 7.5 मीटर रहेगी। जिसमें साढ़े पांच फीट डामरीकृत रोड रहेगी तथा सड़क के दोनों ओर सवा दो-दो मीटर के शोल्डर रहेंगे। नए एस्टीमेट के तहत इस मार्ग के निर्माण की लागत 34.85 करोड़ रुपए रहेगी। अनुबंध के मुताबिक इस मार्ग का निर्माण दो साल के अंदर किया जाना है।

स्वास्थ्य सहित अन्य सेवाएं होंगी सुलभ:

उसैद रोड की हालत खराब होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जननी एक्सप्रेस नहीं पहुंच पा रही हैं। इसके अलावा मरीज को अंबाह सिविल अस्पताल पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। आवागमन की समस्या के चलते स्वास्थ्य सहित शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी इस क्षेत्र में बुरा हाल है। लेकिन उसैद मार्ग का निर्माण होने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित हो जाएगा।

इन गांव का आवागमन होगा सुगम
उसैद मार्ग के आसपास तोरकुंभ, हिंगावली, अझेड़ा, अधन्नपुर, फूल सहाय का पुरा, बाग का पुरा, कैरीपुरा, पंडित का पुरा, सोनपाल का पुरा, उसैद, गुर्जा, रुअर, रछेड़, रुधावली, पूठा, गोले की गढ़ी, श्यामपुर, बनवरिया, सैंथरा बाढ़ई, गुमान सिहं की हवेली सहित एक सैंकड़ा गांव बसे हैं। उसैद मार्ग का निर्माण होने से इस क्षेत्र के ग्रामीणों का न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि आगरा, शिकोहाबाद, जयपुर जैसे बड़े शहरों में जाने के लिए शॉर्टकट मार्ग भी सुलभ होगा।

2017 तक पूरा होना है निर्माण
सीएनएन कंपनी ने उसैद मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया है। अनुबंध के मुताबिक उसैद मार्ग का निर्माण 13 अक्टूबर 2017 तक पूरा किया जाना है। बीसी टैटवाल, संभागीय प्रबंधक, मप्र सड़क विकास निगम ग्वालियर

खबरें और भी हैं...