विधायक कप क्रिकेट टूर्नामेंट 13 फरवरी से
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित विधायक कप क्रिकेट टेनिस बॉल टूर्नामेंट का आयोजन 13 फरवरी से मुरैना सहित बानमोर व रिठौराकलां में शुरू किया जा रहा है। मुरैना में टूर्नामेंट स्टेडियम, चंबल कालोनी मैदान, संजय कालोनी स्थित पांचवी बटालियन के मैदान सहित उत्कृष्ट हायर सेकंडरी स्कूल के खेल मैदान पर कराया जाएगा। बानमोर में स्टील फैक्ट्री ग्राउंड, जीएलएस कालेज के खेल मैदान व नया गांव रोड रेल्वे फाटक के पास टूर्नामेंट का आयोजन होगा।