भगवान परशुराम मंदिर में होंगे सभी देव
बड़ोखर में बनने जा रहे भगवान परशुराम के मंदिर में सभी देवी देवता विराजमान किए जाएंगे। यहां मुख्य मंदिर भगवान परशुराम का होगा, जिसमें भगवान श्रीविष्णु के 10 अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित होंगीं। साथ ही यहां भगवान शंकर-पार्वती समेत राधा-कृष्ण व अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगीं। इस मंदिर का भूमिपूजन बुधवार को 11 यजमानों ने मिलकर किया। भूमि पूजन मंत्रोच्चार के साथ कराया गया।
शहर की सीमा में बड़ोखर के हनुमान मंदिर के पास स्थित मंदिर भगवान श्रीपरशुराम ट्रस्ट की जमीन पर बुधवार को भगवान परशुराम का मंदिर बनाए जाने के लिए भूमिपूजन करने समाज बंधु एकत्रित हुए। यहां 11 यजमानों ने भूमि पूजन किया। जिसमें अवध बिहारी शास्त्री मुरैना गांव ने भूमि पूजन कराया। यजमानों में यहां मुन्नालाल पटेल, हाकिम सिंह डंडौतिया , बलवीर पाठक, डा.केएन मिश्रा, देवीराम उपाध्याय, महेश भारद्वाज, सुरेश उपाध्याय, कल्ला डंडौतिया , जयगोविंद डंडौतिया , राजीव डंडौतिया , रामशंकर शर्मा बैठे। इनके अलावा इस अवसर पर चारूकृष्ण डंडौतिया , जयकिशन शर्मा, श्रीबल्लभ डंडौतिया , राजीव शर्मा, सुरेश शर्मा, शांतिस्वरूप मटरे, रामनिवास डंडौतिया , गोवर्धन पटेल, बिजेंद्र डंडौतिया , श्रीनिवास उपाध्याय, संजीव मिश्रा, अवधेश पाठक, अवधेश पाराशर, प्रदीप व्यास आदि उपस्थित रहे।
समाज के सहयोग से ट्रस्ट बनवाएगा भव्य मंदिर
भगवान परशुराम का मंदिर भव्य बनवाया जाएगा। इसका नक्शा तैयार है। यहां मुख्य मंदिर भगवान परशुराम का होगा। जिसमें अन्य सभी देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भी स्थापित कराई जाएंगीं। मुन्नालाल पटेल, नेता ब्राह्मण समाज मुरैना
भगवान परशुराम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमिपूजन किया गया।
भूमिपूजन