अमन ने किया लेवल-1 कोच कोर्स पास
मुंबई में आयोजित द स्क्वाश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड के कोचिंग कोर्स में मुरैना के खिलाड़ी अमन कुमार इंदोलिया ने लेवल वन कोच कोर्स पास किया है। इस कोचिंग कोर्स में देशभर के 62 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। मध्यप्रदेश की तरफ से अमन इंदोलिया शामिल हुए हैं। अमन , पीजी कॅालेज में सेवारत डीपी इंदोलिया के सुपुत्र हैं। उनके मित्रों ने हर्ष व्यक्त किया है।