मनरेगा के संविदा अधिकारी-कर्मचारियों का आंदोलन जारी
मुरैना। मनरेगा संविदा अधिकारी व कर्मचारियों की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार को आंदोलन कर रहे कर्मचारियों ने आॅफिस में काम करने वाले संविदा अधिकारी व कर्मचारियों को चूड़िया पहनाई। आंदोलनरत कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा हडताल को दबाने के लिए अधिकारी व कर्मचारियों पर कार्यालय वापस बुलाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। लेकिन हम अपना आंदोलन जारी रखेंगे।