पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सराफा कारोबारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान 2.5 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित

सराफा कारोबारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान 2.5 करोड़ का व्यापार हुआ प्रभावित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दो लाख से अधिक की सोना खरीदी पर पेनकार्ड अनिवार्यता का विरोध

भास्कर संवाददाता | मुरैना

भारत सरकार द्वारा सोना खरीदी पर पैनकार्ड अनिवार्य किए जाने के फैसले का सराफा व्यवसाइयों ने विरोध शुरू कर दिया है। बुधवार को उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर बैठ गए। जिले का सराफा व्यवसाय बंद रहने से तकरीबन ढ़ाई करोड़ का व्यापार प्रभावित हुआ है।

सराफा व्यवसाइयों ने मध्यप्रदेश सराफा कमेटी के बैनर तले आंदोलन की शुरूआत की है। बिहारी जी मंदिर के सामने धरने पर बैठे सराफा बाजार एसोसिएशन के सचिव रामनिवास अग्रवाल ने बताया कि शासन ने दो लाख से अधिक का सोना खरीदे जाने पर ग्राहक से पैनकार्ड लेने का नियम बनाया है। जबकि जिले में अधिकांश ग्राहक देहाती हैं और ऐसे 70 प्रतिशत लोगों पर पैनकार्ड नहीं है। जब उन्हें बिना पैनकार्ड के सोना नहीं दिया जाएगा तो न केवल व्यापार प्रभावित होगा बल्कि विवाद की स्थिति भी बनेगी। इसलिए यह नियम सराफा व्यवसाइयों के लिहाज से ठीक नहीं है। इसलिए मुरैना ही नहीं देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। धरने पर बैठने वालों में राधाकिशन यादव, रामनिवास अग्रवाल, छोटे सिंह सिकरवार, मनोज अग्रवाल, अनिल सिंघल, श्रीगोपाल गुप्ता, दिनेश यादव आदि शामिल रहे।

2.5 करोड़ से अधिक का व्यापार प्रभावित : जिले भर में सराफा व स्वर्णकारों की 1500 से अधिक दुकानें हैं। इन दुकानों से प्रतिदिन ढाई करोड़ के सोना-चांदी की बिक्री होती है। लेकिन बुधवार को दुकानें बंद रहने से यह व्यापार पूरी तरह प्रभावित रहा।

अभी सांकेतिक धरना फिर होगा वृहद आंदोलन : सराफा बाजार एसोसिएशन का कहना है नियम में सुधार नहीं किया गया तो सभी सराफा व्यवसायी अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे।

खबरें और भी हैं...