संविदा कर्मियों को काम पर लौटने के निर्देश
मुरैना| अनुपस्थित संविदा कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ अनुराग वर्मा ने दिए हैं। जनपद सीईओ को जारी निर्देशों में कहा गया है कि अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित सभी संविदा कर्मियों को सूचित करें कि उनकी अनुपस्थिति वैधानिक हैं। तत्काल कार्य पर न आने की दशा में उनके अनुबंध अनुसार कार्रवाई की जाएगी।